हुज़ूर: स्लॉट बुकिंग सहित कई मुद्दों पर नाराज़ किसानों का एमपी नगर एसडीएम ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Huzur, Bhopal | May 4, 2026 भोपाल में किसानों का गुस्सा अब सड़क पर नजर आ रहा है। एमपी नगर एसडीएम ऑफिस के बाहर कई किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। एमपी नगर और हुजूर तहसील के किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग, सीमांकन, नामांतरण और किसान सम्मान निधि जैसी समस्याओं को लेकर नाराज है|