पीलीबंगा: पीलीबंगा पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर सट्टा करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पीलीबंगा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा करते हुए एक आरोपी को अदम इदखाल जमानत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज शनिवार को बताया कि राजेंद्र एएसआई ने आरोपी चिमनलाल निवासी मंडी पीलीबंगा को मंडी पीलीबंगा में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की कार्यपाली करते हुए सट्टा रकम सहित अदम इदखाल जमानत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।