बक्सर: बक्सर के हेरिटेज स्कूल में ‘प्रश्न मंजूषा’ क्विज से छात्रों की प्रतिभा परखी गई, डॉ. सीएम सिंह थे मुख्य अतिथि
Buxar, Buxar | May 18, 2026 नगर के अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल के परिसर में सोमवार को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए ओपन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ‘प्रश्न मंजूषा’ का भव्य आयोजन हुआ। इसमें हेरिटेज स्कूल के साथ अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भी जोश के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन और क्विज मास्टर की भूमिका अमर प्रसाद बरुआ ने निभाई।