केसली: रहली: नपा अमले ने 10.80 किलो अमानक पॉलीथिन जब्त की
Kesli, Sagar | Jan 9, 2025 नगर पालिका परिषद राजस्व अमले व उपयंत्री द्वारा कलेक्टर निर्देश के बाद अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की है। शाम को नगर पालिका की टीम ने जगह-जगह घूमकर अमानक पॉलीथिन जब्त की है। जानकारी के अनुसार दुकानदार विनोद बड़कुल बस स्टैंड 5 किलो 700 ग्राम, दीक्षा जनरल स्टोर 3 किलो 500 ग्राम, जनता किराना दुकान आदि पर करवाई की गई ।