केसली: केसली पुलिस ने सब्जी का ठेला लगाने वाले शख्स को सट्टा खिलाने के आरोप में किया गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज
Kesli, Sagar | Jan 5, 2025 पुलिस द्वारा सट्टा खिलाते हुए सब्जी का ठेला लगाकर सब्जी बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से सट्टा के अंक लिखी पर्चियां सहित नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि नगर में सब्जी का ठेला लगाने की आड़ में कुछ लोग सट्टा खिला रहे हैं। जिस पर कार्रवाई की गई है ।