कोलायत: गजनेर थाना क्षेत्र में खारी चारणान के पास माइंस से डीजल चोरी का मामला दर्ज, संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
गजनेर थाना क्षेत्र में डीजल चोरी का एक मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने माइंस पर खड़े डंपर से सैकड़ों लीटर डीजल चोरी कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना गजनेर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिवादी उमेश पुत्र भूराराम चौधरी निवासी संजय कॉलोनी, मुक्ताप्रसाद सेक्टर-03 बीकानेर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी बजरी माइंस, जो खारीचारण क्षेत्र में है।