गोटेगांव: कैबिनेट मंत्री के गोटेगांव निवास पर सादगी से मनाई गई 'दुख की होली', फाग गीतों का हुआ आयोजन
मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल के गोटेगांव स्थित निज निवास पर इस वर्ष होली का पारंपरिक उल्लास नजर नहीं आया। पूज्य माताजी, श्रीमती यशोदाबाई पटेल के निधन के बाद यह परिवार का पहला होली त्योहार हैं। हिंदू परंपराओं के अनुसार, परिवार में किसी बड़े बुजुर्ग के निधन के बाद पड़ने वाली पहली होली पर रंग-गुलाल नहीं