हमीरगढ़: सियार में मामूली विवाद के चलते रिश्तेदारों ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से किया हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
सियार निवासी व्यक्ति शनिवार को अपने घर के बाहर बैठा था इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों से मामूली बात पर विवाद हो गया जिस पर रिश्तेदारों ने व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया जिसे उपचार हेतु प्रजनन द्वारा निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल व्यक्ति का उपचार जारी है|