हमीरगढ़: मंगरोप थाना क्षेत्र में पेड़ से टकराई कार, चालक घायल होकर जिला चिकित्सालय में भर्ती
मंगरोप थाना सर्किल के सबलपुरा में बुधवार को एक बेकाबू कार सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई हादसे में कर चालक घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि चित्तौड़ जिले के सादास थाने के कोजिंदा निवासी नरेश 18 पुत्र ओमप्रकाश अलटो कार लेकर जा रहा था कि सबलपुरा के पास कर बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।