हमीरगढ़: सोनियाणा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में 2 भाई हुए घायल
माता जी का खेड़ा निवासी दोनों भाई बाइक पर सवार होकर सोमवार दोपहर 3:30 बजे के करीब सोनियाणा की ओर जा रहे थे इसी दौरान सोनियाणा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जहां गिरी जिससे बाइक पर सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को उपचार हेतु पहले हमीरगढ़ अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया|