नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ नई दिल्ली की सड़कों पर छात्रों और युवाओं का ऐतिहासिक सैलाब उमड़ पड़ा है। जंतर-मंतर से संसद मार्ग होते हुए संसद घेराव के लिए हजारों लोग सड़कों पर हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग लगातार तेज हो रही है। इस न्याय की लड़ाई में अरवल जिला से रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव भी अपनी टीम के साथ मजबूती से डटे हुए हैं। शिक्षा के व्यापारियों के खिलाफ अब आर-पार की जंग शुरू हो चुकी है।हैशटैग्स: नीट_पेपर_लीक धर्मेंद्र_प्रधान_इस्तीफा_दो संसद_घेराव मनोज_सिंह_यादव अरवल Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Jul 20, 2026