शाजापुर: मक्सी थाना क्षेत्र से बालिका हुई लापता, अपहरण का केस दर्ज
मक्सी थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग बालिका के लापता हुई है। मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर नाबालिग बालिका की तलाश शुरू की है। मक्सी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मक्सी थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग बालिका लापता हुई है। मामले में बालिका के परिजन ने एक युवक पर अपहरण की शंका जाहिर की है। जिस पर युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।