शाजापुर: शाजापुर के गोरधन नाथ मंदिर में श्रावण माह में की जा रही भगवान की हिंडोला सेवा, विशेष श्रृंगार
शाजापुर के 300 वर्ष पुराने गोरधन नाथ मंदिर में श्रावण माह में भगवान गोरधन नाथ की हिंडोला सेवा की जा रही है। इसके साथ ही भगवान का विशेष श्रृंगार कर पूजन अर्चना की जा रही है। मंदिर के पुजारी निकुंज मेहता ने बताया कि मंदिर में पूरे श्रावण महिने भगवान की हिंडोला सेवा की जाएगी। जिसमें भगवान का विशेष श्रृंगार कर झूला झूलाया जाएगा।