शाजापुर: काम में लापरवाही पर शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना ने दो पटवारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना ने ग्राम तिलावद गोविंद में एक वर्ष से अधिक के नामांतरण प्रकरण लंबित रखने पर पटवारी उमा सोलंकी की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश एसडीएम को दिए हैं।इसी तरह ग्राम सांपखेड़ा में पटवारी हरिदर्शन तोमर द्वारा आवेदन के बाद भी तीन वर्ष से फौती नामांतरण का प्रकरण लंबित रखा गया। इस पर कलेक्टर बाफना ने पटवारी तोमर पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए