शाजापुर: राजस्व महा अभियान के क्रियान्वयन का कलेक्टर ने किया शाजापुर तहसील के गांवों में निरीक्षण
राजस्व महा अभियान के अंतर्गत सभी तहसीलदार व पटवारी सुनिश्चित करें कि राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण कर ग्रामों को राजस्व विवाद शून्य बनाएं।उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बुधवार को राजस्व महा अभियान के अंतर्गत शाजापुर तहसील के गांवों में किये जा रहे क्रियान्वयन के निरीक्षण के दौरान दिये। साथ ही ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं को भी सुना।