Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

सैफई पहुंचे मुलायम सिंह यादव जी का पार्थिव शरीर#मुलायम_सिंह

Pratapgarh, Pratapgarh | Oct 10, 2022

MORE NEWS

थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़

👉 थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, अभियुक्त चन्द्रकेश पुत्र राजेन्द्र को नोटिस तामील कर मुनादी कराई गई-

👉 मु0अ0सं0 65/2026, धारा 64/351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त चन्द्रकेश पुत्र राजेन्द्र, निवासी ग्राम रामपुर कोटवा, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध दिनांक 13.05.2026 को थाना नवाबगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।

👉 उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के संबंध में पर्याप्त एवं सुसंगत साक्ष्य प्राप्त होने पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए, किन्तु अभियुक्त अपने मूल निवास स्थान पर उपस्थित नहीं मिला तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार फरार चल रहा है एवं स्वयं को छिपाए हुए है।

👉 अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 29.05.2026 को अभियुक्त पर ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का पुरस्कार घोषित किया गया। इसके उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 01.06.2026 को अभियुक्त के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) निर्गत किया गया।

👉 इसके अतिरिक्त अभियुक्त के लगातार फरार रहने एवं न्यायालय/पुलिस के समक्ष उपस्थित न होने पर माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 25.06.2026 को धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा जारी की गई, जिससे अभियुक्त को विधिक रूप से न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया जा सके।

👉 उक्त उद्घोषणा के अनुपालन में दिनांक 27.06.2026 को उ0नि0 दिलीप पाल मय पुलिस टीम द्वारा विधिवत उद्घोषणा की तामीला कराई गई। इस दौरान अभियुक्त के निवास स्थान पर जाकर उद्घोषणा की प्रति उसके मकान पर नियमानुसार चस्पा की गई तथा ग्राम के प्रमुख सार्वजनिक स्थल एवं ग्राम पंचायत भवन पर भी उद्घोषणा की प्रति प्रदर्शित की गई। साथ ही थाना बाघराय के सूचना पट्ट पर भी उद्घोषणा चस्पा कराई गई, जिससे अधिकतम सार्वजनिक जानकारी सुनिश्चित हो सके।

👉 इसके साथ ही ग्राम में डुगडुगी (ढोल) एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा का सार्वजनिक रूप से ऐलान कराया गया तथा उपस्थित ग्रामवासियों को सूचित किया गया कि अभियुक्त चन्द्रकेश न्यायालय के समक्ष निर्धारित समय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करे अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर विवेचना में सहयोग प्रदान करे, अन्यथा उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

👉 सम्पूर्ण उद्घोषणा एवं तामीला की कार्यवाही नियमानुसार, विधिवत एवं पारदर्शी रूप से संपन्न की गई है तथा प्रकरण में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

प्रतापगढ़ पुलिस
"अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत प्रभावी कार्यवाही"

थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़ 👉 थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, अभियुक्त चन्द्रकेश पुत्र राजेन्द्र को नोटिस तामील कर मुनादी कराई गई- 👉 मु0अ0सं0 65/2026, धारा 64/351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त चन्द्रकेश पुत्र राजेन्द्र, निवासी ग्राम रामपुर कोटवा, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ के विरुद्ध दिनांक 13.05.2026 को थाना नवाबगंज पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। 👉 उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोपों के संबंध में पर्याप्त एवं सुसंगत साक्ष्य प्राप्त होने पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए गए, किन्तु अभियुक्त अपने मूल निवास स्थान पर उपस्थित नहीं मिला तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार फरार चल रहा है एवं स्वयं को छिपाए हुए है। 👉 अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 29.05.2026 को अभियुक्त पर ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का पुरस्कार घोषित किया गया। इसके उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 01.06.2026 को अभियुक्त के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) निर्गत किया गया। 👉 इसके अतिरिक्त अभियुक्त के लगातार फरार रहने एवं न्यायालय/पुलिस के समक्ष उपस्थित न होने पर माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 25.06.2026 को धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा जारी की गई, जिससे अभियुक्त को विधिक रूप से न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया जा सके। 👉 उक्त उद्घोषणा के अनुपालन में दिनांक 27.06.2026 को उ0नि0 दिलीप पाल मय पुलिस टीम द्वारा विधिवत उद्घोषणा की तामीला कराई गई। इस दौरान अभियुक्त के निवास स्थान पर जाकर उद्घोषणा की प्रति उसके मकान पर नियमानुसार चस्पा की गई तथा ग्राम के प्रमुख सार्वजनिक स्थल एवं ग्राम पंचायत भवन पर भी उद्घोषणा की प्रति प्रदर्शित की गई। साथ ही थाना बाघराय के सूचना पट्ट पर भी उद्घोषणा चस्पा कराई गई, जिससे अधिकतम सार्वजनिक जानकारी सुनिश्चित हो सके। 👉 इसके साथ ही ग्राम में डुगडुगी (ढोल) एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा का सार्वजनिक रूप से ऐलान कराया गया तथा उपस्थित ग्रामवासियों को सूचित किया गया कि अभियुक्त चन्द्रकेश न्यायालय के समक्ष निर्धारित समय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करे अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर विवेचना में सहयोग प्रदान करे, अन्यथा उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 👉 सम्पूर्ण उद्घोषणा एवं तामीला की कार्यवाही नियमानुसार, विधिवत एवं पारदर्शी रूप से संपन्न की गई है तथा प्रकरण में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। प्रतापगढ़ पुलिस "अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत प्रभावी कार्यवाही"

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026

क्षेत्राधिकारी पट्टी द्वारा थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत आमापुर बाजार में सघन वाहन चेकिंग, ब्लैक फिल्म एवं अवैध हूटर हटवाए गए-

➡️ जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

➡️ इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत आमापुर बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बाजार क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर आवागमन करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा वाहन चालकों से आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया।

➡️ चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे चार पहिया वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म हटवाई गई तथा अवैध रूप से लगाए गए हूटर उतरवाए गए। साथ ही वाहन स्वामियों एवं चालकों को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

➡️ क्षेत्राधिकारी पट्टी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, प्रभावी चेकिंग एवं गश्त जारी रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी पट्टी द्वारा थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत आमापुर बाजार में सघन वाहन चेकिंग, ब्लैक फिल्म एवं अवैध हूटर हटवाए गए- ➡️ जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ➡️ इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत आमापुर बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान बाजार क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर आवागमन करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा वाहन चालकों से आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया। ➡️ चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे चार पहिया वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म हटवाई गई तथा अवैध रूप से लगाए गए हूटर उतरवाए गए। साथ ही वाहन स्वामियों एवं चालकों को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। ➡️ क्षेत्राधिकारी पट्टी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, प्रभावी चेकिंग एवं गश्त जारी रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026

👉 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

➡️ आज दिनांक 27.06.2026 को थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

➡️ इस दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

➡️ मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

➡️ साथ ही उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक सहायता एवं कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आश्वस्त किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

👉 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक ➡️ आज दिनांक 27.06.2026 को थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। ➡️ इस दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। ➡️ मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपायों तथा नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। ➡️ साथ ही उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक सहायता एवं कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आश्वस्त किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026

👉 मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा ताजिया स्थल बहदौल खुर्द का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

➡️ मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

➡️ इसी क्रम में आज दिनांक 27.06.2026 को क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना फतनपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित ताजिया स्थल बहदौल खुर्द का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, ड्यूटी प्वाइंट्स, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया गया।

➡️ निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति अथवा अफवाह की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

➡️ क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय लोगों एवं आयोजन से जुड़े जिम्मेदार व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के वातावरण को बनाए रखने की अपील की तथा सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया।

➡️ जनपद पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निरंतर भ्रमण, गश्त एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है।

👉 मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा ताजिया स्थल बहदौल खुर्द का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ➡️ मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। ➡️ इसी क्रम में आज दिनांक 27.06.2026 को क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना फतनपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित ताजिया स्थल बहदौल खुर्द का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, ड्यूटी प्वाइंट्स, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन व्यवस्था एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया गया। ➡️ निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति अथवा अफवाह की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ➡️ क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय लोगों एवं आयोजन से जुड़े जिम्मेदार व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के वातावरण को बनाए रखने की अपील की तथा सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया। ➡️ जनपद पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निरंतर भ्रमण, गश्त एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026

➡️ आज दिनांक 27.06.2026 को थाना दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय द्वारा क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिवनारायण वैस एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा श्री मनोज कुमार पाण्डेय के साथ थाना कुण्डा पर उपस्थित होकर आमजन की शिकायतों की सुनवाई की गई।

➡️ जनसुनवाई के दौरान उपस्थित फरियादियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनका अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया गया तथा प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

➡️ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न होने पाए।

➡️ अधिकारियों द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा प्रत्येक शिकायत में विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए पीड़ितों को न्याय उपलब्ध कराया जाए।

➡️ थाना दिवस के माध्यम से जनपद पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के प्रभावी, त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

➡️ आज दिनांक 27.06.2026 को थाना दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय द्वारा क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिवनारायण वैस एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कुण्डा श्री मनोज कुमार पाण्डेय के साथ थाना कुण्डा पर उपस्थित होकर आमजन की शिकायतों की सुनवाई की गई। ➡️ जनसुनवाई के दौरान उपस्थित फरियादियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनका अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया गया तथा प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ➡️ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न होने पाए। ➡️ अधिकारियों द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा प्रत्येक शिकायत में विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए पीड़ितों को न्याय उपलब्ध कराया जाए। ➡️ थाना दिवस के माध्यम से जनपद पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के प्रभावी, त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 27, 2026

सैफई पहुंचे मुलायम सिंह यादव जी का पार्थिव शरीर#मुलायम_सिंह - Pratapgarh News