बक्सर: गंगा नदी पर ₹368 करोड़ से बन रहे नए पुल के कारण वीर कुंवर सिंह सेतु हो सकता है बंद: NHI ने की अपील
Buxar, Buxar | Apr 26, 2026 बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश के भरौली के बीच गंगा नदी पर बन रहे 3 लेन के नए पुल का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस नए पुल का एलाइनमेंट वर्तमान वीर कुंवर सिंह सेतु तक पहुंचने के कारण निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे में कार्यदाई संस्था और एनएचएआई द्वारा बक्सर और बलिया के डीएम से इस सेतु को तत्काल बंद करने का आग्रह किया गया है।