ओबरा: कोन में लॉलीपॉप का लालच देकर छात्राओं से अशोभनीय हरकत का आरोप, मामला दर्ज, शिक्षक को किया गिरफ्तार
सोनभद्र के कोन विकास खंड स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक पर दो नाबालिग छात्राओं से कथित अशोभनीय व्यवहार का गंभीर आरोप सामने आया है। परिजनों ने कोन थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विद्यालय की छुट्टी के बाद प्रभारी शिक्षक टीपू सुल्तान, निवासी रामगढ़ थाना पन्नूगंज, ने कक्षा-1 और कक्षा-3 की दो छात्राओं को लॉलीपॉप का लालच देकर अपने पास बुलाया।