जींद: जिला परिवहन विभाग द्वारा 20 से ज्यादा स्कूल बसों की जांच कर 10 बसों को किया इंपाउंड, अकेले जीडी गोयंका की 5 बस इंपाउंड
Jind, Jind | Apr 12, 2024 शुक्रवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा 20 से ज्यादा स्कूल बसों की जांच की गई। इसमें कई बसें कंडम मिली तो ज्यादातर बसों में फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला। जिसके चलते कई स्कूलों की 10 बस इंपाउंड हुई। इसमें अकेले शहर के जीडी गोयंका स्कूल की सबसे ज्यादा पांच बसों को विभाग की टीम ने इंपाउंड किया।