जींद: अर्बन ईस्टेट के एक व्यक्ति के पेटीएम में राशि डालने का झांसा देकर 5.43 लाख रुपए ठगने का आरोपी काबू
Jind, Jind | Apr 11, 2024 अर्बन इस्टेट निवासी संजीव के पेटीएम में राशि डालने का झांसा देकर खाते से 5.43 लाख रुपये निकालने के आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस को काबू किया है। आरोपी की पहचान उत्तप्रदेश के मथुरा जिले के कोसी कलां निवासी मोनू के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।