जींद: दालमवाला गांव के युवक को इटली भेजने के नाम पर 12 लाख रूपए हड़पने पर दो युवक नामजद
Jind, Jind | Apr 11, 2024 दालमवाला गांव के युवक को ईटली भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये हड़पने पर सदर थाना पुलिस ने किठाना निवासी अशोक व बदनपुर निवासी विनय समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सदर थाना पुलिस को इस मामले की शिकायत में बदनपुर गांव निवासी ऋषिपाल ने दी। ऋषिपाल के साले नरेंद्र को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की गई।