जींद: शहर के नए बस अड्डे से 31 वर्षीय महिला के लापता होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने किया गुमशुदगी का मामला दर्ज
Jind, Jind | Apr 11, 2024 शहर के नए बस अड्डे से महिला के लापता होने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। गांव शादीपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मार्च की सायं को लगभग सात बजे उसकी 31 वर्षीय बेटी अपनी ससुराल जींद के निकली थी। जिसे जींद बस अड्डे पर अंतिम बार देखा गया। जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।