अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ में बिजली के दरों में बढ़ोतरी को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने वर्तमान सरकार पर जमकर साधा निशाना
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंह देव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सिंह देव ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं की विभिन्न श्रेणियों में 30, 40 और 50 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, साथ ही कृषि पंपों की दरों में भी इजाफा किया गया है, जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी