मंझनपुर: भाकियू टिकैत का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, किसानों ने डीएम-एसपी को ज्ञापन सौंपा, फर्जी मुकदमे और ज़मीन कब्जे का मुद्दा उठाया
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी एवं मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में दर्जनों किसान और कार्यकर्ता मंझनपुर मुख्यालय पहुंचे। इससे पहले सभी ने डायट मैदान में बैठक कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की और उसके बाद जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट व पुलिस कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे हैं।