रायडीह: सेमरटोली गांव में मिर्गी का दौरा पड़ने से छत से गिरकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Raidih, Gumla | May 29, 2026 रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र के सेमरटोली निवासी डेविड केरकेट्टा (26 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता जेरेम केरकेट्टा ने बताया कि बुधवार दोपहर वे लोग कोन्डरा बाजार गए हुए थे। बाजार से वापस लौटने के बाद रात में खाना खाने के पश्चात डेविड नई बनी आवास में सोने के लिए चला गया था।