सिमरिया: पन्ना में ASI पर फर्जी पंचनामा बनाकर जमीन हड़पने की साजिश का आरोप एसपी से लगाई गुहार।
Simariya, Panna | Jun 16, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां न्याय की रक्षा करने वाली पुलिस पर ही धोखाधड़ी का संगीन आरोप लगा है। सुनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम सुनवानीकला के रहने वाले अमृतलाल प्रजापति ने आज मंगलवार 16 जून शाम साढ़े 5 बजे कलेक्टर और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।