Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

ग्वालियर गिर्द: लड्डू गोपाल की मूर्ति खोने पर महिला पहुंची थाने, पुलिस से कहा- मां की धरोहर ढूंढ दो

Gwalior Gird, Gwalior | Mar 19, 2026
लड्‌डू गोपाल की मूर्ति खोई, थाने पहुंची महिला:पुलिस से कहा- मां की धरोहर थी, ढूंढकर ला दो; पता बताने वाले को इनाम देने तैयार ग्वालियर में लड्‌डू गोपाल की मूर्ति खो गई तो महिला थाने जा पहुंची। पुलिस से मूर्ति को ढूंढने की गुहार लगाई। कहा- लिखित शिकायत दर्ज मत कीजिए क्योंकि अगर कानूनी कार्रवाई होगी तो हमारे भगवान को थाने या कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

MORE NEWS

चेंबर चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर उतरे क्रिएटिव हाउस के दावेदारसंदीप नारायण अग्रवाल का गिरबई क्षेत्र को लेकर बड़ा दावा, कहा गिरबई और शंकरपुर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र घोषित होंगें।
#mpcci #sandeepnarayanagarwalforvicepresident
#mpccielections2026
Sandeep Narayan Agarwal See less

चेंबर चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर उतरे क्रिएटिव हाउस के दावेदारसंदीप नारायण अग्रवाल का गिरबई क्षेत्र को लेकर बड़ा दावा, कहा गिरबई और शंकरपुर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र घोषित होंगें। #mpcci #sandeepnarayanagarwalforvicepresident #mpccielections2026 Sandeep Narayan Agarwal See less

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 13, 2026

ग्वालियर में ई-रिक्शा व्यवस्था पर प्रशासन की पकड़ लगातार कमजोर पड़ती नजर आ रही है। खुले तारों से हो रही अवैध चार्जिंग, बिना पंजीयन दौड़ते हजारों ई-रिक्शा, अप्रशिक्षित चालक और जगह-जगह लगने वाले जाम शहरवासियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। मुरार में करंट से मासूम की मौत के बाद भी हालात जस के तस हैं।

ग्वालियर में ई-रिक्शा व्यवस्था पर प्रशासन की पकड़ लगातार कमजोर पड़ती नजर आ रही है। खुले तारों से हो रही अवैध चार्जिंग, बिना पंजीयन दौड़ते हजारों ई-रिक्शा, अप्रशिक्षित चालक और जगह-जगह लगने वाले जाम शहरवासियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। मुरार में करंट से मासूम की मौत के बाद भी हालात जस के तस हैं।

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 13, 2026

सरकार हर कदम पर व्यापारियों व उद्यमियों के साथ खड़ी है – प्रभारी मंत्री श्री सिलावट 

कैट की जिला इकाई द्वारा आयोजित “व्यापार उद्योग संवाद” में शामिल हुए प्रभारी मंत्री 

एक-एक कर सुनी उद्यमियों की समस्यायें, समयबद्ध कार्यक्रम के तहत निराकरण का दिलाया भरोसा 

प्रदेश सरकार हर कदम पर व्यापारियों व उद्यमियों के साथ खड़ी है। सरकार समयबद्ध कार्यक्रम के तहत उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करने के लिये कटिबद्ध है। यह बात जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कही। श्री सिलावट रविवार को ग्वालियर में कैट (कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) की जिला इकाई द्वारा आयोजित “व्यापार उद्योग संवाद” में मौजूद शहर के उद्यमियों व व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद शहर के व्यवसाइयों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिये हर तीन माह में बैठक आयोजित की जायेगी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हर तीन माह में यह बैठक आयोजित करने की पहल विशेष रूप से की है। 
 प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार ऐसा वातावरण तैयार कर रही है, जिससे उद्योगों के निवेश के लिये पर्याप्त अवसर मिलें। उन्होंने कहा किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था केवल सरकार के प्रयासों से नहीं बल्कि सरकार, प्रशासन, उद्योग और व्यापार जगत के सामूहिक सहयोग से आगे बढ़ती है। संवाद ही वह माध्यम है जिससे समस्याओं का समाधान निकलता है और विकास की नई संभावनायें जन्म लेती हैं। 
 प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इस क्रम में इन्वेस्टर समिट के साथ-साथ क्षेत्रीय स्तर तक औद्योगिक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आया है। सरकार द्वारा पिछले साल को औद्योगिक वर्ष के रूप में मनाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसमें उद्यमियों व व्यापारियों की अहम भूमिका होगी। श्री सिलावट ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास नहीं बल्कि समावेशी एवं संतुलित विकास है, जिसमें व्यापारी, उद्यमी, युवा, किसान एवं प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।  
 रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित हुए व्यापारी संवाद में कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री भूपेन्द्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह गुर्जर व जीडीए के उपाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता, अपर आयुक्त नगर निगम श्री प्रदीप तोमर, कैट की जिला इकाई के अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, महामंत्री श्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष श्री नितिन गोयल, कार्यक्रम संयोजक श्री आकाश जैन तथा सर्वश्री राजू कुकरेजा, अजय मंगल व श्याम शुक्ला सहित कैट के अन्य पदाधिकारी मंचासीन थे। 
 भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार व्यापारियों व उद्यमियों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 
 अपर आयुक्त नगर निगम श्री प्रदीप तोमर ने कहा कि उद्यमी विकास की रीढ़ होते हैं। शहर के सुनियोजित विकास में हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। ग्वालियर शहर को सुंदर व विकसित बनाने के लिये व्यापारी आगे आएं। नगर निगम द्वारा उनकी समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जायेगा। 

उद्यमियों से किया सीधा संवाद व उनकी समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा 

 प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने एक – एक कर विभिन्न उद्यमियों की समस्यायें सुनीं। साथ ही समयबद्ध कार्यक्रम के तहत इन समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। 
 श्रीमती अंजलि बत्रा ने ग्वालियर के उत्पादों के लिये एक्जीवीशन सेंटर बनाने एवं महिला औद्योगिक क्षेत्र की मांग रखी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ग्वालियर मेला परिसर में एक्जीवीशन सेंटर विकसित किया जा रहा है। महिला औद्योगिक क्षेत्र के विकास के संबंध में सरकार गंभीरता से प्रयास करेगी। 
 लघु उद्योग भारती के मध्यभारत प्रांत के अध्यक्ष श्री सोबरन सिंह तोमर द्वारा शहर के शंकरपुर औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान, विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में सड़कों की ओर ध्यान आकर्षित किया। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस दिशा में नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। 
 इसी तरह कुछ उद्यमियों द्वारा रियल एस्टेट से संबंधित एफएआर की विसंगति को दूर करने की मांग रखी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस दिशा में शीघ्र ही भोपाल में मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री एवं प्रमुख सचिव से चर्चा की जायेगी। ग्वालियर जिले का प्रतिनिधि मंडल भी उनके साथ मौजूद रहेगा।  
 कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभात चौपड़ा द्वारा किया गया। 
#gwalior
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh

सरकार हर कदम पर व्यापारियों व उद्यमियों के साथ खड़ी है – प्रभारी मंत्री श्री सिलावट कैट की जिला इकाई द्वारा आयोजित “व्यापार उद्योग संवाद” में शामिल हुए प्रभारी मंत्री एक-एक कर सुनी उद्यमियों की समस्यायें, समयबद्ध कार्यक्रम के तहत निराकरण का दिलाया भरोसा प्रदेश सरकार हर कदम पर व्यापारियों व उद्यमियों के साथ खड़ी है। सरकार समयबद्ध कार्यक्रम के तहत उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करने के लिये कटिबद्ध है। यह बात जिले के प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कही। श्री सिलावट रविवार को ग्वालियर में कैट (कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) की जिला इकाई द्वारा आयोजित “व्यापार उद्योग संवाद” में मौजूद शहर के उद्यमियों व व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद शहर के व्यवसाइयों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिये हर तीन माह में बैठक आयोजित की जायेगी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हर तीन माह में यह बैठक आयोजित करने की पहल विशेष रूप से की है। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार ऐसा वातावरण तैयार कर रही है, जिससे उद्योगों के निवेश के लिये पर्याप्त अवसर मिलें। उन्होंने कहा किसी भी राज्य की अर्थव्यवस्था केवल सरकार के प्रयासों से नहीं बल्कि सरकार, प्रशासन, उद्योग और व्यापार जगत के सामूहिक सहयोग से आगे बढ़ती है। संवाद ही वह माध्यम है जिससे समस्याओं का समाधान निकलता है और विकास की नई संभावनायें जन्म लेती हैं। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इस क्रम में इन्वेस्टर समिट के साथ-साथ क्षेत्रीय स्तर तक औद्योगिक कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आया है। सरकार द्वारा पिछले साल को औद्योगिक वर्ष के रूप में मनाया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसमें उद्यमियों व व्यापारियों की अहम भूमिका होगी। श्री सिलावट ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास नहीं बल्कि समावेशी एवं संतुलित विकास है, जिसमें व्यापारी, उद्यमी, युवा, किसान एवं प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित हुए व्यापारी संवाद में कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री भूपेन्द्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह गुर्जर व जीडीए के उपाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता, अपर आयुक्त नगर निगम श्री प्रदीप तोमर, कैट की जिला इकाई के अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल, महामंत्री श्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष श्री नितिन गोयल, कार्यक्रम संयोजक श्री आकाश जैन तथा सर्वश्री राजू कुकरेजा, अजय मंगल व श्याम शुक्ला सहित कैट के अन्य पदाधिकारी मंचासीन थे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार व्यापारियों व उद्यमियों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अपर आयुक्त नगर निगम श्री प्रदीप तोमर ने कहा कि उद्यमी विकास की रीढ़ होते हैं। शहर के सुनियोजित विकास में हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। ग्वालियर शहर को सुंदर व विकसित बनाने के लिये व्यापारी आगे आएं। नगर निगम द्वारा उनकी समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जायेगा। उद्यमियों से किया सीधा संवाद व उनकी समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने एक – एक कर विभिन्न उद्यमियों की समस्यायें सुनीं। साथ ही समयबद्ध कार्यक्रम के तहत इन समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। श्रीमती अंजलि बत्रा ने ग्वालियर के उत्पादों के लिये एक्जीवीशन सेंटर बनाने एवं महिला औद्योगिक क्षेत्र की मांग रखी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ग्वालियर मेला परिसर में एक्जीवीशन सेंटर विकसित किया जा रहा है। महिला औद्योगिक क्षेत्र के विकास के संबंध में सरकार गंभीरता से प्रयास करेगी। लघु उद्योग भारती के मध्यभारत प्रांत के अध्यक्ष श्री सोबरन सिंह तोमर द्वारा शहर के शंकरपुर औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान, विभिन्न उद्योग क्षेत्रों में सड़कों की ओर ध्यान आकर्षित किया। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस दिशा में नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इसी तरह कुछ उद्यमियों द्वारा रियल एस्टेट से संबंधित एफएआर की विसंगति को दूर करने की मांग रखी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस दिशा में शीघ्र ही भोपाल में मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री एवं प्रमुख सचिव से चर्चा की जायेगी। ग्वालियर जिले का प्रतिनिधि मंडल भी उनके साथ मौजूद रहेगा। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभात चौपड़ा द्वारा किया गया। #gwalior JDjansampark Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026