बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र: बिजली के करंट से महिला बुरी तरह जख्मी
Barh, Patna | Mar 10, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के पुरायबागी में खेत जाने के दौरान एक महिला बिजली के नंगे तार के चपेट में आ गई। इस घटना में वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। घटना की जानकारी होने पर उसके पति और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लगभग 10 बजे महिला को जख्मी हालत में उठाकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।