संगरिया: पुलिस ने पशु चिकित्सालय के पास से एक व्यक्ति को सट्टा पर्ची लिखते हुए किया गिरफ्तार
पुलिस ने सट्टा पर्ची लिखते एक जने को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार शाम 6 बजे ए एस आई नौरंगलाल ने गश्त के दौरान पशु चिकित्सालय के पास से कृष्ण कुमार वार्ड 12 को सट्टा पर्ची लिखते हुए को पकड़कर उसके बाद से सट्टा की पर्चियां व सट्टा रकम बरामद की है। पुलिस ने यह मामला जुआ अधिनियम एक्ट में दर्ज किया है।