गुरुवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक शेखपुरा ने अपने कार्यालय कक्ष में अक्टूबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय, साइबर, यातायात), सभी थानाध्यक्ष तथा जिले के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान एसपी ने सभी थानों के माहभर के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।