सरदारशहर: सरदारशहर में जर्जर सड़क से परेशान लोग, मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर थाना से कच्चा बस स्टैंड तक मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऑटो चालकों ने चेतावनी दी है कि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पीडब्ल्यूडी और नगर परिषद को शिकायत दी।