लाडपुरा: कोटा–नागदा रेलखंड पर औचक टिकट जांच में 59 यात्री बिना टिकट मिले, चार ट्रेनों में ₹34,960 का जुर्माना
Ladpura, Kota | Oct 2, 2026 बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने एवं यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोटा–नागदा रेलखंड पर जनविश्वास अधिनियम के तहत औचक टिकट जांच अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि जांच के दौरान 59 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, जिनसे नियमानुसार कुल ₹34,960 का जुर्माना लिया गया।