सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई, 140 आवेदनों पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 140 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव, देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थेे।राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार जनसुवाई आयोजित होती है।