फरसगांव: ग्राम बानगांव में वार्षिक देव मेला का आयोजन हुआ, देवी-देवताओं के साथ ग्रामीण हुए शामिल
फरसगांव ब्लाक में ग्राम बानगांव में मंगलवार को वार्षिक देव मेले का आयोजन किया गया। इस वार्षिक मेले में आस पास के गांव से देवी देवताओं के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए । देवी देवताओं ने मंदिर परिसर की परिक्रमा कर देव मिलन को संपन्न किया वही मेले में आए ग्रामीणों ने हल्दी पीले चावल और पुष्प का छिड़कर देवी देवताओं पर उनका स्वागत किया गया ।