गिरिडीह: किसान जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे पुलिस अधीक्षक के आवास, सौंपा ज्ञापन
किसान जनता पार्टी से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ता शुक्रवार को 12 बजे हुट्टी बाजार स्थित पुलिस अधीक्षक के आवास पर पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा।इस दौरान तिसरी अंचल में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे निर्दोष कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।