गिरिडीह: डीलर संघ ने डीसी कार्यालय में अनाज की समय पर डिलीवरी की मांग को लेकर DSO को ज्ञापन सौंपा
फेयर प्राइस ऑफ़ डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले जन वितरण दुकानदार शनिवार को 11 बजे डीसी ऑफिस पहुंचकर एक ज्ञापन DSO को दिया। इसकी अगुवाई जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल कर रहे थे। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि डीएसडी की मनमानी रोका जाए और जिले के सभी 1945 जन वितरण दुकानदारों को मां के 10 दिनों के अंदर अनाज पहुंचाया जाए।