जांजगीर: जिले में खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा, किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने के दिए गए निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ई-ऑफिस, सुशासन तिहार और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने किसानों को खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने और उर्वरक विक्रेताओं की नियमित जांच के निर्देश दिए।