Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

डिजिटल अरेस्ट का सनसनीखेज खुलासा, रिटायर्ड महिला अधिकारी से ऐंठे डेढ़ करोड़! MP News Gwalior #MPNews #gwalior #DigitalArrest

Madhya Pradesh, India | Jun 24, 2026

MORE NEWS

स्कूल बसों की जांच कर 49 हजार से अधिक का शमन शुल्क वसूला गया 
बड़वानी 09 जुलाई 2026/जिला परिवहन अधिकारी, बड़वानी तथा प्रभारी यातायात थाना बड़वानी द्वारा गुरूवार 09 जुलाई को अंजड़ एवं ठीकरी में संचालित स्कूल बसो की चैकिंग की गयी। चैकिंग के दौरान 82 से अधिक स्कूली वाहनों में इमरजेन्सी गेट, बीमा, फिटनेस, पी.यू.सी., परमिट आदि दस्तावेज चेक किये गये तथा 11 वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर रू. 49,990 का शमन शुल्क वसूला गया ।
 स्कूल प्रभारियों को वाहनों में जो अनियमितताएँ पायी गयी उनके संबंध में निर्देशित किया गया कि वे सात दिवस में अपनी वाहनों को दुरूस्त करावें एवं दस्तावेजो को पूर्ण करावें। उक्त निर्देशों का पालन समयाविध में ना किये जाने पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाकर दण्डित किया जावेगा ।
#JansamparkMP
#Badwani

स्कूल बसों की जांच कर 49 हजार से अधिक का शमन शुल्क वसूला गया बड़वानी 09 जुलाई 2026/जिला परिवहन अधिकारी, बड़वानी तथा प्रभारी यातायात थाना बड़वानी द्वारा गुरूवार 09 जुलाई को अंजड़ एवं ठीकरी में संचालित स्कूल बसो की चैकिंग की गयी। चैकिंग के दौरान 82 से अधिक स्कूली वाहनों में इमरजेन्सी गेट, बीमा, फिटनेस, पी.यू.सी., परमिट आदि दस्तावेज चेक किये गये तथा 11 वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर रू. 49,990 का शमन शुल्क वसूला गया । स्कूल प्रभारियों को वाहनों में जो अनियमितताएँ पायी गयी उनके संबंध में निर्देशित किया गया कि वे सात दिवस में अपनी वाहनों को दुरूस्त करावें एवं दस्तावेजो को पूर्ण करावें। उक्त निर्देशों का पालन समयाविध में ना किये जाने पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाकर दण्डित किया जावेगा । #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

कलेक्टर ने किया विकासखण्ड राजपुर का भ्रमण
................
शाला, आजीविका भवन एवं स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण 
बड़वानी 09 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने गुरूवार को विकासखण्ड राजपुर के ग्राम साली, भागसुर एवं सालखेड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्टर ने  प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल साली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षा का गुणवत्ता परीक्षण करने हेतु विद्यार्थियों को अपने समक्ष पढ़वाया साथ ही शिक्षकों को भी यह निर्देशित किया कि वे विषयवार टाईम टेबल बनाकर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दे। शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य का निर्माण भी करता है। एक शिक्षक का सबसे बड़ा लक्ष्य विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा देना है, जो उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल, संस्कारी और आत्मनिर्भर बनाए।
आजीविका भवन भागसुर एवं सालखेड़ा का किया निरीक्षण 
 भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने आजीविका भवन भागसुर एवं सालखेड़ा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने आजीविका भवन भागसुर में समूह की दीदीयों द्वारा बनाये जा रहे सुदाना पशु पोषण आहार निर्माण के कार्य को भी देखा। समूह की दीदीयों ने कलेक्टर को बताया कि वे 1800 रुपये क्विंटल पशु आहार बना रही है। इस पर कलेक्टर ने समूह की दीदीयों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। 
 इसी प्रकार कलेक्टर ने आजीविका भवन सालखेड़ा में समूह की दीदीयों द्वारा संचालित दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का भी निरीक्षण कर दीदीयों से दूध की आवक एवं खपत के संबंध में भी चर्चा की। 
आयुष्मान आरोग्य मंदिर सालखेड़ा का किया निरीक्षण 
 भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम सालखेड़ा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित एएनएम एवं सीएचओ से एएनसी महिलाओं की तीन जांच एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। साथ ही बच्चों के नियमित टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने यह निर्देशित किया कि कम वजन वाली गर्भवती महिला एवं बच्चे की नियमित मॉनीटरिंग की जाये। अगर महिला गर्भावस्था के दौरान एनीमिक है तो उसे आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं दी जाये। साथ ही अगर बच्चा कम एवं अति कम वजन का है तो उसे एनआरसी में भर्ती करने की सलाह माता-पिता को दी जाये। वही गर्भावस्था के दौरान ही महिला के समस्त दस्तावेज पूर्ण कराये जिससे कि उसे प्रसव पश्चात् मिलने वाली राशि में किसी तरह की कोई परेशानी न आये।
#JansamparkMP
#Badwani

कलेक्टर ने किया विकासखण्ड राजपुर का भ्रमण ................ शाला, आजीविका भवन एवं स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण बड़वानी 09 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने गुरूवार को विकासखण्ड राजपुर के ग्राम साली, भागसुर एवं सालखेड़ा का भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल साली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षा का गुणवत्ता परीक्षण करने हेतु विद्यार्थियों को अपने समक्ष पढ़वाया साथ ही शिक्षकों को भी यह निर्देशित किया कि वे विषयवार टाईम टेबल बनाकर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दे। शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य का निर्माण भी करता है। एक शिक्षक का सबसे बड़ा लक्ष्य विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा देना है, जो उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल, संस्कारी और आत्मनिर्भर बनाए। आजीविका भवन भागसुर एवं सालखेड़ा का किया निरीक्षण भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने आजीविका भवन भागसुर एवं सालखेड़ा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने आजीविका भवन भागसुर में समूह की दीदीयों द्वारा बनाये जा रहे सुदाना पशु पोषण आहार निर्माण के कार्य को भी देखा। समूह की दीदीयों ने कलेक्टर को बताया कि वे 1800 रुपये क्विंटल पशु आहार बना रही है। इस पर कलेक्टर ने समूह की दीदीयों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार कलेक्टर ने आजीविका भवन सालखेड़ा में समूह की दीदीयों द्वारा संचालित दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का भी निरीक्षण कर दीदीयों से दूध की आवक एवं खपत के संबंध में भी चर्चा की। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सालखेड़ा का किया निरीक्षण भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम सालखेड़ा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित एएनएम एवं सीएचओ से एएनसी महिलाओं की तीन जांच एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। साथ ही बच्चों के नियमित टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने यह निर्देशित किया कि कम वजन वाली गर्भवती महिला एवं बच्चे की नियमित मॉनीटरिंग की जाये। अगर महिला गर्भावस्था के दौरान एनीमिक है तो उसे आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं दी जाये। साथ ही अगर बच्चा कम एवं अति कम वजन का है तो उसे एनआरसी में भर्ती करने की सलाह माता-पिता को दी जाये। वही गर्भावस्था के दौरान ही महिला के समस्त दस्तावेज पूर्ण कराये जिससे कि उसे प्रसव पश्चात् मिलने वाली राशि में किसी तरह की कोई परेशानी न आये। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026

बड़वानी शहर के बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे-39 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदौर से बड़वानी आ रही सिद्धि विनायक यात्री बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार 25 से 30 यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने टीआई बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंचल की हर सटीक और प्रशासनिक अपडेट के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #RoadAccident #MpPolice #BarwaniAlert

बड़वानी शहर के बाईपास पर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे-39 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदौर से बड़वानी आ रही सिद्धि विनायक यात्री बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार 25 से 30 यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने टीआई बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में जेसीबी की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंचल की हर सटीक और प्रशासनिक अपडेट के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #RoadAccident #MpPolice #BarwaniAlert

Barwani, Barwani | Jul 8, 2026

खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्यवाही
बड़वानी 8 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में राजस्व विभाग व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कुक्षी रोड नवलपुरा बडवानी पर शिवाजी गैरेज भिलट मंदिर बाईपास बड़वानी में रिफिलिंग मशीन से मारुति वैन क्रमांक MP09 BE 0248 में अवैध रूप से गैस रिफलिंग करते पाए जाने से गैरेज मालिक श्री योगेश पिता शिवाजी खदान मोहल्ला बड़वानी से दो घरेलू गैस सिलेंडर 14.2kg व एक रिफलिंग मशीन तथा मारुति वैन के मालिक महेंद्र पिता शंकर प्रसाद निवासी वृन्दावन कालोनी बडवानी जिला बड़वानी से एक मारुति वैन क्रमांक MP09 BE 0248 जप्त की गई।
जप्त सामग्री की कुल कीमत 1,09,400/- की है, जप्त सामग्री में से गैस सिलेंडर व रिफिलिंग मशीन मे. सिद्धाश्रम गैस एजेंसी के सुपुर्दुगी में तथा मारुति वैन पुलिस थाना बडवानी की अभिरक्षा में दी गई।
उक्तानुसार अवैध घरेलू गैस रिफिलिंग करने के कारण संबंधितों को उक्त कृत्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस एवं वितरण बिनिमय आदेश 2000 की कंडिका 4 का स्पष्ट उल्लंघन होकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध होने से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

उक्त जांच में श्री हितेंद्र भावसार तहसीलदार बड़वानी एवं श्री भूरमल वामने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बड़वानी उपस्थित रहे।

खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्यवाही बड़वानी 8 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में राजस्व विभाग व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कुक्षी रोड नवलपुरा बडवानी पर शिवाजी गैरेज भिलट मंदिर बाईपास बड़वानी में रिफिलिंग मशीन से मारुति वैन क्रमांक MP09 BE 0248 में अवैध रूप से गैस रिफलिंग करते पाए जाने से गैरेज मालिक श्री योगेश पिता शिवाजी खदान मोहल्ला बड़वानी से दो घरेलू गैस सिलेंडर 14.2kg व एक रिफलिंग मशीन तथा मारुति वैन के मालिक महेंद्र पिता शंकर प्रसाद निवासी वृन्दावन कालोनी बडवानी जिला बड़वानी से एक मारुति वैन क्रमांक MP09 BE 0248 जप्त की गई। जप्त सामग्री की कुल कीमत 1,09,400/- की है, जप्त सामग्री में से गैस सिलेंडर व रिफिलिंग मशीन मे. सिद्धाश्रम गैस एजेंसी के सुपुर्दुगी में तथा मारुति वैन पुलिस थाना बडवानी की अभिरक्षा में दी गई। उक्तानुसार अवैध घरेलू गैस रिफिलिंग करने के कारण संबंधितों को उक्त कृत्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस एवं वितरण बिनिमय आदेश 2000 की कंडिका 4 का स्पष्ट उल्लंघन होकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध होने से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त जांच में श्री हितेंद्र भावसार तहसीलदार बड़वानी एवं श्री भूरमल वामने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बड़वानी उपस्थित रहे।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026

बड़वानी विधायक ने कन्या शिक्षा परिसर में भेंट की 20 हजार रुपये की राशि 
बड़वानी 08 जुलाई 2026/ माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी में क्षेत्र के विधायक बड़वानी श्री राजन मंडलोई द्वारा संस्था में रोपित पौधों की सिंचाई के लिए ड्रिप लाइन हेतु रुपए बीस हजार की राशि भेंट की गई तथा संस्था में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मंडलोई ने बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन में कठिनाइयों से डरे बिना आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया । विद्यालय परिवार द्वारा विधायक आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विधायक के साथ श्री आशीष शुक्ला, मनीष पुरोहित, प्रकाश बंदोड़ तथा संस्था प्रभारी श्री बापूसिंह बघेल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

बड़वानी विधायक ने कन्या शिक्षा परिसर में भेंट की 20 हजार रुपये की राशि बड़वानी 08 जुलाई 2026/ माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी में क्षेत्र के विधायक बड़वानी श्री राजन मंडलोई द्वारा संस्था में रोपित पौधों की सिंचाई के लिए ड्रिप लाइन हेतु रुपए बीस हजार की राशि भेंट की गई तथा संस्था में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मंडलोई ने बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन में कठिनाइयों से डरे बिना आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया । विद्यालय परिवार द्वारा विधायक आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विधायक के साथ श्री आशीष शुक्ला, मनीष पुरोहित, प्रकाश बंदोड़ तथा संस्था प्रभारी श्री बापूसिंह बघेल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 8, 2026