भादरा विधायक संजीव बेनीवाल ने रविवार को भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनकी 1100वीं जनसुनवाई के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। बेनीवाल ने कहा कि जनसेवा और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रही है।