गड़हनी: गड़हनी संस्कृत विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक की बिदाई में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
गड़हनी माध्यमिक संस्कृत विद्यालय के शिक्षक राम जी राम के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार शाम 5 बजे में बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने किया और कहा कि राम जी राम एक अच्छे व्यक्ति थे और ईमानदारी पूर्वक अपना कार्य का निर्वहन किया इसके लिय सभी शिक्षक गण उनको दीर्घायु होने का कामना करता है।