पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी, चूरू जिले के किसानों को 50 करोड़ 40 लाख की राशि हस्तांतरित
चूरूः डीओआईटी सभागार में वीसी के माध्यम से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की। चूरू जिले जिले के लगभग 2.52 लाख किसानों को कुल 50 करोड़ 40 लाख की राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के रूप में प्राप्त होने की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण थे। वहीं विशिष्ट अतिथि वासुदेव चावला, एसडीएम धीरज झाझड़िया, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मवीर डूडी, दी चूरू सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मदन शर्मा, सहकारी समिति की जिला रजिस्ट्रार निशा कुमारी सहित जिले के प्रगतिशील किसान व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा गया तथा किसानों को डिजिटल कृषि मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय में स्थिरता प्रदान करने तथा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने किसानों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने तथा आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृषि, सहकारिता, दी चूरू सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। #PMKisanSammanNidhi
#nonfollowers #followerseveryone #folowers #viralpost #viralvideo #viralreelsシ
#CM #pmmodi #kishan #folowerseveryone
Churu, Churu | Jun 20, 2026