कर्वी: झांसी प्रयागराज मु० सड़क में कवि के पटेल किराए के पास कार पेड़ से टकराई, 2 महिला श्रद्धालु घायल, जिलाअस्पताल में भर्ती
झांसी मिर्जापुर मुख्य सड़क में कर्वी के पटेल तिराहे के पास शनिवार की सुबह 8 बजे कार पेड़ से टकरा गई जिससे कार सवार महिला श्रद्धालु रूपवंती पत्नी प्रदीप कुमार और मीता पत्नी गौरी शंकर निवासीगण राजस्थान घायल हो गई। घायल परिवार के साथ प्रयागराज से लौट रहे थे,तभी कार चालक की नींद आने से यह हादसा हो गया। वहीं घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।