समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 290, दिनांक 10.06.2026
शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहे ईंट-भट्ठा श्रमिकों के बच्चे: शेखपुरा जिला प्रशासन की अनोखी पहल!
*......................................*
आज दिनांक 10.06.2026 को जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारते हुए 'जिला हब फॉर विमेन' की टीम द्वारा सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा का उजियारा फैलाने और महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक बेहद सराहनीय कार्य किया गया। इस हेतु आज कुल 03 ईंट-भट्टे, शेखपुरा प्रखंड के पैन पंचायत, शेखोपुरसराय प्रखंड के वेलाव पंचायत एवं बरबीघा प्रखंड के सामसखुर्द पंचायत मे ईंट भट्टो पर कार्य कर रहे श्रमिक बंधु के बच्चों के लिए संचालित 'अक्षर लर्निंग सेंटर' के कुल 125 बच्चों के बीच 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत विशेष स्कूल किट का वितरण किया गया। जिसके तहत बच्चों को स्कूल बैग एवं पानी की बोतल, कॉपियां, स्लेट और किताबें
ड्राइंग बुक, पेंसिल बॉक्स और क्रेन रंग आदि सामग्री उपलब्ध कराया गया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने की दिशा मे यह कार्य मील का पत्थर सावित होगा।
इसके अतिरिक्त महिलाओं और सखियों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया ईंट-भट्टों पर काम करने वाली महिलाओं और सखियों के बीच एक विशेष जागरूकता बैठक भी की गई। इस दरम्यान महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान साफ-सफाई रखने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें समझाया गया कि इस समय स्वच्छता न रखने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे न सिर्फ अपने बेटों बल्कि बेटियों को भी नियमित रूप से स्कूल भेजें। शिक्षा ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी।
सभी उपस्थित लोगों को टीम द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे कैसे इन योजनाओं की पात्रता जानकर इनका सही तरीके से लाभ उठा सकती हैं।
इस अवसर पर जिला हब फॉर विमेन के जिला मिशन समन्वयक श्री पंकज कुमार वर्मा ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बताया गया कि शिक्षा ही वह इकलौता माध्यम है जिससे बच्चे आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। एक शिक्षित बच्चा न केवल अपना, बल्कि अपने पूरे परिवार और समाज का भविष्य बदलने की ताकत रखता है। साथ ही, जब तक हमारी माताएं-बहनें स्वास्थ्य और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगी, तब तक समाज आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए सभी माता-पिता से अपील है कि वे बच्चों को हर दिन केंद्र पर पढ़ने के लिए जरूर भेजें।"
जिला पदाधिकारी महोदय के मार्ग दर्शन मे ईंट-भट्टों पर जाकर इन महादलित और वंचित परिवारों के बच्चों और महिलाओं को तथा ईंट भट्ठा श्रमिक बन्धुओं के परिवारों को स्वास्थ्य, अधिकार और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि सुदूर ग्रामीण इलाकों तक विकास की यह अलख मजबूती से जलती रहे।
कार्यक्रम मे मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा के साथ साथ सभी हब कर्मी एवं शिक्षक गण एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,**
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
13 views | Sheikhpura, Bihar | Jun 11, 2026