वैशाली: पूर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए
बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल वैशाली प्रखंड अंतर्गत ग्राम सद्दोपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अनावरण समारोह में शामिल हुए। तदोपरांत सर्किट हाउस हाजीपुर में अक्षयवट राय महाविद्यालय महुआ की मीटिंग में भाग लिए। विदित हो कि पुर्व मंत्री वृषिण पटेल महाविद्यालय के सचिव भी है।