रानीगंज: 33 केवी गुणवती फीडर का आज होगा मेंटेनेंस, चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
33 केवी गुणवती फीडर में बुधवार, 2 सितंबर को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र गुणवती, हंसा (लक्ष्मीपुर) एवं कालाबलुआ से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब चार घंटे बाधित रहेगी।