हुलासगंज: चीरी गांव: जहरीले सांप के काटने से 4 वर्षीय मासूम की हालत गंभीर, पटना PMCH रेफर, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
जहानाबाद के चीरी गांव में घर के बाहर खेल रहे 4 वर्षीय आर्यन कुमार को जहरीले सांप ने काट लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने शनिवार शाम करीब 7 बजे पटना PMCH रेफर कर दिया। घायल बच्चा आकाश कुमार का पुत्र है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।