प्रतापगढ़: मोहनगंज में मौसम का बदला मिजाज, बारिश और ओलों से मौसम हुआ सुहाना
मोहनगंज में बुधवार शाम 4 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र को सराबोर कर दिया। सड़कों और खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, ओलों के कारण फसलों को नुकसान की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।