बंजरिया: सिसवापूर्वी पंचायत में मंगलवार सुबह अद्भुत नजारा, अप्रैल माह में दिखा घना कोहरा
बंजरिया के सिसवापूर्वी सहित सदर प्रखंड के पंचायतो में मंगलवार सुबह प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जहां आम तौर पर अप्रैल माह में लोग गर्मी की तपिश से बचते है। वही सुबह सवेरे घने कोहरे के लोग आनन्द लेते नजर आए।ग्रामीणों की माने तो सुबह ठंड की सनुभूति हुई।आम तौर पर कोहरा फरवरी तक दिखता है। बुद्धिजीवी इसे जलवायु में हो रहे परिवर्तन के तौर पर ढेख रहे है।