कैराना: कैराना में दबंगई का मामला, नगरपालिका के विद्युत लाइनमैन को बेरहमी से पीटा गया
Kairana, Shamli | May 17, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी मुबारिक ने रविवार प्रातः करीब सात बजे बताया कि वह नगरपालिका में विद्युत लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने साथी फरमान के साथ पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने स्थित ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने के लिए गया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा।