मेदिनीनगर (डालटनगंज): ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के प्रचार हेतु जागरूकता रथ रवाना, डीसी ने दिखाई हरी झंडी
झारखंड सरकार की ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उपायुक्त ने कहा कि यह योजना अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए काफी लाभकारी है। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और शिक